Sunday, 19 Jul 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • News
Legal Beat
  • About Us
  • Legal Beat Hindi
  • Top Stories

    48 घंटे के भीतर वोट प्रतिशत सार्वजनिक किए जाने की मांग पर दखल देने से SC का फिलहाल इंकार

    By Sapna

    राज्यपालों के मामले में केंद्र सरकार की SC में बड़ी जीत; राष्ट्रपति और राज्यपालों पर विधेयकों के लिए समयसीमा नहीं तय कर सकते: SC

    By Sapna

    माता-पिता पर आश्रित विवाहित बेटियों को लेकर SC का बड़ा फैसला; कहा-अनुकंपा नियुक्ति से विवाहित बेटी को बाहर नहीं किया जा सकता

    By Sapna

    दिल्ली शराब घोटाला: CM केजरीवाल को SC से अंतरिम जमानत नहीं; नियमित जमानत पर CBI को भेजा नोटिस

    By Sapna

    बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर 18 मार्च तक फैसला ले केंद्र: SC

    By Sapna

    यूट्यूबर समय रैना का नाम लिए बिना ही SC की टिप्पणी; कहा-जिम्मेदार की तरह पेश आए, नहीं तो हम जानते हैं कि ऐसे लोगों से कैसे डील करना है

    By Sapna
  • Podcast
  • Supreme Court
  • High Court
  • More
    • Lower Court
    • NGT
    • Law Colleges Corner
    • Law Schools Corner
    • Law Firms
    • News Updates
    • Blogs
    • Articles
    • Know About Law
    • Videos
  • 🔥
  • Supreme Court
  • Supreme Court
  • Delhi
  • High Court
  • SC
  • Lower Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • News
  • High Court
  • Delhi High Court
Legal BeatLegal Beat
Font ResizerAa
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • About Us
  • Legal Beat Hindi
  • Top Stories
  • Podcast
  • Supreme Court
  • High Court
  • Lower Court
  • More
    • NGT
    • Law College Corner
    • Law Schools Corner
    • Law Firms
    • Know About Law
  • News Updates
  • Blogs
  • Articles
  • Videos
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright 2024 © Legal Beat. All Rights Reserved by HRI Consultants.
Legal Beat > News > Supreme Court > अरावली पहाड़ियों की परिभाषा की फिर से होगी जांच; सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय उच्च-विशेषज्ञ समिति का किया गठन
Supreme Court

अरावली पहाड़ियों की परिभाषा की फिर से होगी जांच; सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय उच्च-विशेषज्ञ समिति का किया गठन

Sapna
Last updated: June 3, 2026 11:41 am
Sapna
Share
LEGAL BEAT
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों की परिभाषा की फिर से जांच करने के लिए पांच सदस्यीय उच्च-विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने अपने आदेश ने कहा कि दूरगामी पर्यावरणीय परिणामों वाले निर्णय विशेषज्ञ मूल्यांकन के बिना नहीं लिए जाने चाहिए। दरअसल, समिति की अध्यक्षता भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) के महानिदेशक पदेन करेंगे। समिति के सदस्यों में भारतीय वन सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुभाष आशुतोष, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पूर्व निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के पूर्व संयुक्त सचिव बृज मोहन सिंह राठौर और दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक के भटनागर शामिल होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने IIHS के प्रो. जगदीश कृष्णस्वामी और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. लक्ष्मीकांत शर्मा को भी समय-समय पर समिति से जुड़ने के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया है। MoEFCC में निदेशक रैंक का एक अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने समिति को एक सार्वजनिक सूचना जारी करने का निर्देश भी दिया है, जिसमें सभी इच्छुक लोग और संस्थाओं से ज्ञापन और सुझाव आमंत्रित किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने समिति को 31 अगस्त तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस बात को लेकर विशेषज्ञों की जांच जरूरी है कि क्या मौजूदा परिभाषा, जो अरावली पर्वतमाला को दो या दो से अधिक अरावली पहाड़ियों के बीच 500 मीटर के दायरे तक सीमित करती है, संरक्षित क्षेत्र को काफी हद तक संकुचित कर सकती है और “गैर-अरावली” क्षेत्रों के दायरे को बढ़ा सकती है,जिससे पारिस्थितिक रूप से जुड़े क्षेत्रों में खनन और अन्य विनाशकारी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।सुप्रीम कोर्ट ने समिति को इस बात की भी जांच करने का कार्य सौंपा है कि राजस्थान की 12,081 पहाड़ियों में से केवल 1,048 पहाड़ियां ही निर्धारित 100 मीटर की ऊंचाई की सीमा को पूरा करती हैं या नहीं और क्या इससे बड़ी संख्या में पहाड़ी संरचनाएं पर्यावरणीय संरक्षण से वंचित रह जाती हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल अरावली मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अपने 20 नवंबर 2025 के फैसले पर रोक लगा दी थी। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता पीठ ने कहा था कि फिलहाल 20 नवंबर 2025  के फैसले को लागू नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने अपने आदेश में विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों और अपनी ही आदेश पर रोक लगा दी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अब पर्यावरण विशेषज्ञों का नया पैनल बनाएगा जो पूरे रिपोर्ट का विश्लेषण करेगा। 

गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को तत्कालीन CJI बीआर गवई की बेंच ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत बनी समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था। इसके मुताबिक अरावली पहाड़ियां: ऐसी कोई भी जमीन जिसकी ऊंचाई स्थानीय भू-भाग (जमीन) से 100 मीटर या उससे अधिक हो। अरावली रेंज (पर्वतमाला): यदि दो या उससे अधिक ऐसी पहाड़ियां 500 मीटर के दायरे में हैं, तो उन्हें एक ही पहाड़ियों का समूह माना जाएगा। इन पहाड़ियों और रेंज के भीतर आने वाले सभी लैंडफॉर्म, उनकी ऊंचाई या ढलान चाहे जो हो, खनन से बाहर रहेंगे।

TAGGED:DelhiSupreme Courtसुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article LEGAL BEAT माता-पिता पर आश्रित विवाहित बेटियों को लेकर SC का बड़ा फैसला; कहा-अनुकंपा नियुक्ति से विवाहित बेटी को बाहर नहीं किया जा सकता
Next Article दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की नई ज़मानत याचिका पर कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण मामला: फिलहाल लागू रहेगा ग्रेप-4; SC ने CAQM से कल तक स्कूलों को खोलने पर फैसला लेने को कहा

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से जुड़े मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…

By Sapna

NEET-UG परीक्षा मामले में छात्रों को फिलहाल राहत नहीं; दिल्ली HC ने मामले की सुनवाई 5 जुलाई तक टाली

NEET-UG परीक्षा मामले में छात्रों को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल किसी भी तरह की…

By Sapna

दिल्ली जिम खाना क्लब मामले में फिलहाल अंतरिम राहत नहीं; दिल्ली HC ने केंद्र व अन्य को भेजा समन

दिल्ली जिम खाना क्लब को 5 जून तक अपनी 27.3 एकड़ जमीन खाली करने के…

By Sapna

You Might Also Like

LEGAL BEAT
Supreme Court

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों की CAG से ऑडिट कराने के दिल्ली सरकार के आदेश पर SC ने लगाई रोक

By Sapna
LEGAL BEAT
Supreme Court

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम की ज़मानत पर रोक लगाने से SC ने फिलहाल इंकार किया

By Sapna
LEGAL BEAT
Supreme Court

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से SC का इंकार

By Sapna
LEGAL BEAT
Supreme Court

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की CBI जांच की याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इंकार

By Sapna
Legal Beat
Facebook Twitter Youtube Medium

About US


Legal Beat Live News: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Legal Beat Hindi
  • Podcast
  • Supreme Court
  • High Court
  • Lower Court
  • Law Schools
  • Law Firms
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

Copyright 2024 © Legal Beat. All Rights Reserved by HRI Consultants.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?