केरल हाई कोर्ट ने वकील मैथ्यूज जे नेडुमपारा के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की है। दरअसल, कोर्ट की कार्यवाही को बिना इजाज़त रिकॉर्ड करने और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने के लिए कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही शुरू की है।
चीफ जस्टिस सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार वीएम की डिवीज़न बेंच ने नेडुमपारा को अगले आदेश तक केरल में किसी भी ऑनलाइन या वर्चुअल कोर्ट कार्यवाही में पेश होने से भी रोक दिया है। हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना का मामला शुरू किया है।
हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि नेडुमपारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड और अपलोड कर रहे थे, ऐसी बिना इजाज़त वाली हरकतें ‘इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो-वीडियो लिंकेज रूल्स (केरल), 2025’ के नियम 3(9) का उल्लंघन हैं। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि नेडुमपारा को अवमानना की कार्यवाही का नोटिस भेजा जाए। इस मामले पर अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी