अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की CBI व अन्य एजेंसियों से जांच करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद कोर्ट का कामकाज सामान्य रूप से शुरू होने पर इस याचिका पर सुनवाई होती है, तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा।
दरअसल, सोमवार को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि इस मामले सबूत प्रभावित किए जा सकते हैं। वकील ने कहा कि राज्य में जिस तरह से मामले को देखा जा रहा है, उससे संदेह पैदा होता है। इस पर जस्टिस एमएम सुंदरेश कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद दोबारा कोर्ट खुलने पर तुरंत सुनवाई की जाएगी। ऐसे में अब 12 जुलाई के बाद ही याचिका पर सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर CBI की निगरानी में गठित समिति से पूरे मामले की जांच की मांग है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दान की राशि में कोई गबन, वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं।