सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिल गए हैं। CJI सूर्य कांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में नवनियुक्त 5 जजों को शपथ दिलाई। CJI ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील वी मोहना को शपथ दिलाई।





दरअसल, वी मोहना बार से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला वकील बन गई हैं। इससे पहले साल 2018 में इंदू मल्होत्रा वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनी थी। पांच जजों के आज शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या अब 37 हो गई है,
हालांकि इसी महीने सुप्रीम कोर्ट के दो जज रिटायर हो जायेंगे, जस्टिस पंकज मित्तल 16 जून को रिटायर होंगे जबकि जस्टिस जेके माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे। आपको बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।