Friday, 13 Mar 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • News
Legal Beat
  • About Us
  • Legal Beat Hindi
  • Top Stories

    फिलहाल AAP को 15 जून तक खाली नहीं करना होगा अपना पार्टी दफ्तर; SC ने पार्टी दफ्तर खाली करने की मोहलत 10 अगस्त तक बढ़ाई

    By Sapna

    OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर बैन लगाने की याचिका पर SC ने केंद्र सरकार व अन्य को भेजा नोटिस

    By Sapna

    पश्चिम बंगाल में 25753 हज़ार शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की नौकरी रद्द; कलकत्ता HC के फैसले पर SC की मुहर

    By Sapna

    सत्येंद्र जैन की डिफॉल्ट जमानत पर दिल्ली HC ने ED को भेजा नोटिस

    By Sapna

    तिरुपति लड्डू प्रसाद में मिलावट के आरोपों की जांच अब स्वतंत्र SIT करेगी; SC ने CBI डायरेक्टर की निगरानी में गठित की नई SIT

    By Sapna

    तीन तलाक कानून के तहत अब तक दर्ज मुकदमों का ब्यौरा दे केंद्र सरकार: SC

    By Sapna
  • Podcast
  • Supreme Court
  • High Court
  • More
    • Lower Court
    • NGT
    • Law Colleges Corner
    • Law Schools Corner
    • Law Firms
    • News Updates
    • Blogs
    • Articles
    • Know About Law
    • Videos
  • 🔥
  • Supreme Court
  • Supreme Court
  • Lower Court
  • High Court
  • Delhi
  • SC
  • News
  • सुप्रीम कोर्ट
  • High Court
  • Delhi High Court
Legal BeatLegal Beat
Font ResizerAa
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • About Us
  • Legal Beat Hindi
  • Top Stories
  • Podcast
  • Supreme Court
  • High Court
  • Lower Court
  • More
    • NGT
    • Law College Corner
    • Law Schools Corner
    • Law Firms
    • Know About Law
  • News Updates
  • Blogs
  • Articles
  • Videos
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright 2024 © Legal Beat. All Rights Reserved by HRI Consultants.
Legal Beat > News > Supreme Court > प्लेसेस ऑफ वॉरशिप एक्ट मामले पर SC का बड़ा आदेश; अगले आदेश तक देश भर की अदालतों में नए मुकदमों पर रोक; अंतिम और सर्वे का आदेश जारी करने पर भी रहेगी रोक
Supreme Court

प्लेसेस ऑफ वॉरशिप एक्ट मामले पर SC का बड़ा आदेश; अगले आदेश तक देश भर की अदालतों में नए मुकदमों पर रोक; अंतिम और सर्वे का आदेश जारी करने पर भी रहेगी रोक

Sapna
Last updated: December 12, 2024 5:19 pm
Sapna
Share
LEGAL BEAT
SHARE

प्लेसेस ऑफ वॉरशिप एक्ट 1991 मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि जब तक प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग है, तब तक धार्मिक स्थल पर दावे को लेकर कोई नया मुकदमा देश की कोई भी अदालत नहीं सुनेगी, ऐसे पेंडिंग मामलों में अदालतें कोई प्रभावी और अंतिम आदेश नहीं देगी और ना ही सर्वे का आदेश देगी। इसके साथ साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 8 हफ्ते बाद होगी। दरअसल, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान CJI जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की स्पेशल बेंच में SG तुषार मेहता केंद्र सरकार की तरफ से कहा कि वो हलफनामा दाखिल करेंगे।

इसके बाद CJI ने केंद्र सरकार को कहा कि आप जवाब दाखिल कर सभी पक्षों को अपनी कॉपी देंगे। CJI ने स्पष्ट किया कि कि अब कोई दूसरा सूट नहीं दाखिल होगा, अभी तक कई सारे सवाल उठाए गए है। हम उस सभी पर सुनवाई करेंगे।मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील राजू रामचंद्रन ने कहा कि जो सूट निचली अदालत मे फाइल किए गए है उसमें आगे की सुनवाई न हो उस पर रोक लगाई जाए और जब तक प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर फैसला ना हो उन सारे मामलों पर सुनवाई पर रोक लगे। कोर्ट को बताया गया की अलग अलग अदालतों में कुल लगभग 18 सूट दाखिल किए गए है। वहीं SG ने इसका विरोध किया कहा कि कोई भी प्राइवेट पार्टी सूट पर रोक लगाने की मांग कैसे कर सकती है? CJI ने कहा कि दो सूट पहले ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। मथुरा और ज्ञानवापी मामला हमारे पास लंबित है।

CJI ने कहा कि नए सूट दाखिल करने को लेकर हम आदेश जारी करेंगे। CJI ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया और केंद्र के जवाब दाखिल करने के बाद जिन्हें जवाब दाखिल करना हो वो चार हफ्ते में जवाब दाखिल कर सकते है। CJI ने कहा की हम केंद्र सरकार का इस मामले में पक्ष जानना चाहते है। हम केंद्र के जवाब के बिना फैसला नहीं कर पाएंगे। जस्टिस के विश्वनाथन ने केंद्र और अन्य पक्षों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले 5 जजों की बेंच ने कुछ सिद्धांत तय किए हैं। सवाल यह है कि क्या जब सुप्रीम कोर्ट मामलों की सुनवाई कर रहा है तो कोई सिविल कोर्ट उनके जैसे से सुनवाई करते रहेंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले मे बड़ा दखल देते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक अदालतें को अंतरिम या फाइनल आदेश नहीं जारी करेंगी, यहां तक कि सर्वे का आदेश भी नहीं देंगी, हालांकि लंबित मामलों में सुनवाई जारी रहेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की उस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें मांग करते हुए कहा गया था कि देश की अलग अलग अदालतों में जो मामले चल रहे है, उनकी सुनवाई पर रोक लगाई जाए।

TAGGED:DelhiSCSupreme Courtप्लेसेस ऑफ वॉरशिपप्लेसेस ऑफ वॉरशिप एक्ट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article LEGAL BEAT दिल्ली-NCR से ग्रेप-4 को हटाने की मिली इजाजत; लेकिन मजदूर के मुआवजे पर SC सख्त; कहा-क्या आप मजदूरों को भूखा रखना चाहते हैं?
Next Article LEGAL BEAT किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी; कहा- किसानों पर ना हो बल प्रयोग; गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन का है अधिकार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

1984 सिख दंगा: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय करने पर अब 30 अगस्त को आएगा आदेश

1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान पुलबंगश इलाके में सिखों की हत्या से जुड़े मामले…

By Sapna

दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई पर SC सख्त; दिल्ली सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा अवमानना नोटिस

दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने…

By Sapna

कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 30 जुलाई को करेगा सुनवाई

कैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट…

By Sapna

You Might Also Like

LEGAL BEAT
Supreme Court

उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP दर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

By Sapna
LEGAL BEAT
Supreme Court

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी; मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की माफी स्वीकार करने से SC का फिर इंकार; कहा-अब बहुत देर हो चुकी है

By Sapna
LEGAL BEAT
Supreme Court

अरावली मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही 20 नवंबर के फैसले पर लगाई रोक; विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर भी रोक

By Sapna
LEGAL BEAT
Supreme Court

जेल ही में रहेगा उन्नाव रेप केस का दोषी कुलदीप सिंह सेंगर; जमानत देने के दिल्ली HC के आदेश पर SC की रोक; “पब्लिक सर्वेंट” की नए सिरे से व्याख्या भी करेगा SC

By Sapna
Legal Beat
Facebook Twitter Youtube Medium

About US


Legal Beat Live News: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Legal Beat Hindi
  • Podcast
  • Supreme Court
  • High Court
  • Lower Court
  • Law Schools
  • Law Firms
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

Copyright 2024 © Legal Beat. All Rights Reserved by HRI Consultants.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?